अक्टूबर में इन 3 राशि वालों का भाग्य बदलेंगे राहु-केतु, आने वाले 18 महीने तक रहेगी मौज

मायावी ग्रह राहु-केतु एक राशि ही राशि परिवर्तन करते हैं। राहु-केतु को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब 18 महीने का समय लगता है। इस समय राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में विराजमान है। अगले महीने की 30 तारीख को यानी 30 अक्टूबर को राहु-केतु अपनी राशि बदल लेंगे। राहु का प्रवेश देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि में हो जाएगा। राहु-केतु के गोचर से कई राशियों का भाग्य चमक सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-

कुंभ राशि– राहु-केतु गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग के मुनाफे की संभावना बढ़ सकती है। इस दौरान शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। परिवार के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए राहु-केतु राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके बिगड़े कार्य बन सकते हैं। भाग्यवश काम बन रहे हैं। रुका हुआ कार्य चल रहा है। कार्यों में गति आ गई है। आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *