नवंबर में मार्गी शनि इन राशि वालों के लिए ला रहे सौभाग्य, दूर हो जाएंगे सभी दुख-दर्द

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को ग्रहों का न्याय देवता माना गया है। शनि हर जातक को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि वर्तमान में अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। शनि इस राशि में करीब 30 साल बाद आए हैं क्योंकि ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में आने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। इस तरह से शनि को एक राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं और 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही कुछ राशि वालों को सौभाग्य का साथ मिल सकता है। जानें किन राशियों पर होगी शनि कृपा-

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों पर मार्गी शनि की विशेष कृपा होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में कटौती होगी और आर्थिक लेन-देन के लिए समय आपके पक्ष में रहेगा। आने वाला समय नौकरी चाहने वालों और व्यापारियों दोनों के लिए किसी वरदान समान है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मार्गी शनि लकी साबित हो सकते हैं। आपको जल्द ही आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। इस अवधि में आप भूमि, भवन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

सिंह राशि- मार्गी शनि की विशेष कृपा के कारण सिंह राशि के जातकों की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। इस अवधि में आप नया घर खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं और आने वाला समय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप नए व्यापार शुरू करने में सफल होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को अपनी वित्तीय संभावनाओं में काफी वृद्धि का अनुभव होगा। शनि की सीधी चाल आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ होगा। कन्या राशि वालों के लिए यह महीना बहुत खास रहने वाला है। इस अवधि में आपको व्यापार में भी विस्तार मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *