- सीमित अवधि के अर्ली बर्ड ऑफर के तहत जनरल टिकट ₹999, फैनपिट टिकट ₹1,499 और लाउंज एक्सेस ₹3,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
- 29 अगस्त को यशोभूमि में आयोजित होने वाले realme Music Fest में Spotify India के सबसे ज़्यादा सुने जाने वाले स्वतंत्र रैप कलाकारों में से एक, Dhanda Nyoliwala, अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके Spotify पर हर महीने 1.1 करोड़ (11 मिलियन) से अधिक श्रोता हैं।
नई दिल्ली : युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड realme ने आज अपने प्रमुख म्यूज़िक और कल्चर प्लेटफ़ॉर्म realme Music Fest 2026 के पहले कलाकार के रूप में प्रसिद्ध गायक, रैपर और गीतकार Dhanda Nyoliwala के नाम की घोषणा की। कलाकार की घोषणा के साथ ही कंपनी ने 14 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से District पर अर्ली बर्ड टिकट बिक्री भी शुरू करने का ऐलान किया है। सीमित संख्या में उपलब्ध इन टिकटों की शुरुआती कीमत ₹999 रखी गई है।
29 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला realme Music Fest एक अनोखे सांस्कृतिक मंच के रूप में परिकल्पित किया गया है। इसका उद्देश्य संगीत प्रेमियों, क्रिएटर्स, प्रशंसकों और टेक्नोलॉजी उत्साहियों को एक साथ लाकर संगीत, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार एवं इमर्सिव उत्सव मनाना है।
अपने विशिष्ट हिप-हॉप अंदाज़ और इस शैली को नई पहचान देने वाले ट्रैक्स के लिए मशहूर Dhanda Nyoliwala ने पूरे देश में एक मजबूत प्रशंसक वर्ग बनाया है और आज वे भारत के समकालीन संगीत जगत की सबसे चर्चित आवाज़ों में शामिल हैं। रॉ लिरिसिज़्म और मॉडर्न हिप-हॉप का अनूठा मिश्रण उनकी अलग पहचान बनाता है, जो खासकर युवाओं से गहराई से जुड़ता है। उनके गीत महत्वाकांक्षा, संघर्ष और वास्तविकता जैसे विषयों को दर्शाते हैं। लगातार चार्टबस्टर रहे उनके गानों और तेज़ी से बढ़ती डिजिटल लोकप्रियता ने उन्हें देश के सबसे पसंदीदा स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) कलाकारों में स्थापित किया है। उनकी ऊर्जावान लाइव परफॉर्मेंस और वास्तविक कहानियों पर आधारित प्रस्तुति ने उन्हें युवाओं का आइकन बना दिया है, जिससे वे realme Music Fest के पहले संस्करण की अगुवाई (हेडलाइन) करने के लिए एक उपयुक्त कलाकार बनते हैं।
इस घोषणा के साथ realme Music Fest 2026 की रोमांचक शुरुआत हो गई है। आने वाले हफ्तों में इस फेस्ट से जुड़े और भी कलाकारों, क्रिएटर सहयोगों, इमर्सिव अनुभवों और कम्युनिटी-आधारित गतिविधियों का खुलासा किया जाएगा। साल के सबसे बहुप्रतीक्षित युवा सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बनने की ओर बढ़ रहे इस म्यूज़िक फेस्ट के लिए प्रशंसक अभी से अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत जनरल टिकट ₹999, फैनपिट टिकट ₹1,499 और लाउंज एक्सेस ₹3,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। सीमित संख्या में उपलब्ध इन अर्ली बर्ड पास के चलते प्रशंसकों को जल्द से जल्द अपनी बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।
जैसे-जैसे realme एक टेक्नोलॉजी ब्रांड से आगे बढ़कर युवाओं की लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, realme Music Fest इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह आयोजन रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और नवाचार का उत्सव मनाने वाले अनुभवों के माध्यम से युवा उपभोक्ताओं के साथ वास्तविक और मजबूत जुड़ाव बनाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
realme Music Fest 2026 की आधिकारिक उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब मंच संगीत, रचनात्मकता और समुदाय के एक यादगार उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है। इस रोमांचक सफर से जुड़े रहने के लिए #realmeMusicFest को फॉलो करें।