मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल 8 मिलियन+ स्टाईल, 100+ नए लॉन्च और 21,000 उभरते हुए लेबल के साथ 8 अक्टूबर को लौट रहा है - Satya Ki Khoj

मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल 8 मिलियन+ स्टाईल, 100+ नए लॉन्च और 21,000 उभरते हुए लेबल के साथ 8 अक्टूबर को लौट रहा है

नई दिल्ली। फेस्टिव शॉपिंग सीजन के आगमन के साथ ही मिंत्रा का फ्लैगशिप बिग फैशन फेस्टिवल शुरू हो चुका है, जिसमें ग्राहकों को मिलेंगे हजारों ब्रांड्स के लाखों स्टाईल। यह फेस्टिवल भारत के फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम के विकास में मिंत्रा की भूमिका को मजबूत करेगा। यह फेस्टिवल जहाँ उभरते हुए ब्रांड्स को बड़े अवसर प्रदान करेगा, वहीं देश के लाखों ग्राहकों के लिए ट्रेंड-फर्स्ट सलेक्शन, शानदार मूल्य और सुविधा व आराम भी लेकर आएगा। बीएफएफ में मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों से काफी अधिक मांग दर्ज होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें प्रीमियम और वैल्यू सलेक्शन में ज़्यादा पेशकशों, ट्रेंड-बेस्ड स्टाईल और टेक्नोलॉजी पर आधारित व्यक्तिगत शॉपिंग के साथ एम-नाउ और एम-एक्सप्रेस द्वारा तुरंत डिलीवरी की सुविधा भी मिल रही है।
बिग फैशन फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, मिंत्रा की, शेरॉन पेस ने कहा, ‘‘बिग फैशन फेस्टिवल भारत में फेस्टिव कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह हमारे पूरे ईकोसिस्टम से जुड़ा है। एक तरफ यह क्षेत्रीय सेलर्स और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाता है, तो दूसरी तरफ, देश के लाखों ग्राहकों तक सबसे बेहतर ग्लोबल और भारतीय फैशन एवं लाईफस्टाईल ब्रांड पहुँचाता है। मिंत्रा में हम त्योहारों के जोश के साथ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को जोड़ रहे हैं। हम अपने ए.आई टूल्स और व्यापक डिलीवरी नेटवर्क की मदद से देश के 80 मिलियन से अधिक शॉपर्स के लिए फैशन को एक्सेसिबल, पर्सनालाईज्ड और सुगम बना रहे हैं।’’
उभरते हुए ब्रांड्स और लेबल्स को सशक्त बनाना
मिंत्रा के सेलर ग्रोथ कनेक्ट प्रोग्राम्स की मदद से सैकड़ों डी2सी और उभरते हुए ब्रांड मिंत्रा के ईकोसिस्टम में शामिल हुए हैं। खासकर पूर्वी भारत के ब्रांड्स टेक्नोलॉजी, बिजनेस इनसाईट्स और मिंत्रा प्लेटफॉर्म की क्षमताओं द्वारा बड़े स्तर पर विकास करने में समर्थ बने हैं। इन ब्रांड्स को मिंत्रा के 80 मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव यूज़र्स की पहुँच मिली है, जिससे उनकी डिस्कवरेबिलिटी बढ़ेगी और वो फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ी संख्या में शॉपर्स तक पहुँच पाएंगे। उभरते हुए 21,000 ब्रांड और लेबल हैं, जिनमें से 13,000 बीएफएफ में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और देशव्यापी पहुँच की मदद से भारत के लाखों ग्राहकों से कनेक्ट हो सकेंगे।
सबसे लोकप्रिय ब्रांड लेकर आए अपना सबसे बेहतर फेस्टिव कलेक्शन
इस साल बीएफएफ में 8 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। इनमें इंटरनेशनल, डोमेस्टिक, उभरते हुए और डी2सी ब्रांड्स के स्टाईल शामिल हैं। इस दौरान सबसे अधिक मांग मेंस एवं वीमेंस एथनिक वियर, मेंस कैज्युअल वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, वॉच एवं वियरेबल्स, ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स फुटवियर और होम एवं लिविंग श्रेणियों में रहेगी। बीएफएफ में अपने कलेक्शन पेश करने वाले लोकप्रिय ब्रांड्स में वेरो मोडा, मैंगो, एचएंडएम, टॉमी हिलफिगर, लेविस, नाईकी, एडिडास, यूएस पोलो एसोसिएशन, जैक एंड जोंस, ओनली आदि शामिल हैं। प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स में वाईएसएल, प्रदा, कैरोलीना हरेरा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन, ओलाप्लेक्स, सेरावे और एस्टी लॉडर शामिल हैं।
फेस्टिव सीजन के लिए नए ब्रांड और ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल
मिंत्रा की व्यापक पहुँच और व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव के साथ अनेकों ब्रांड्स के फेस्टिव स्टाईल खोजना बहुत आसान होगा। इस फेस्टिव सीजन प्लेटफॉर्म पर फैशन, ब्यूटी, स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, वॉच, होम एवं लाईफस्टाईल में 100 से अधिक नए ब्रांड और कलेक्शन लॉन्च किए गए हैं। बीएफएफ के इस एडिश्ज्ञन में मसाबा, जॉम्पर्स, सौजन्या, दिवास बाय मान्यवर, कीसाह, हाउस ऑफ पटौदी, लिबास जैसे लोकप्रिय ब्रांड कई नई पेशकश और विशाल कलेक्शन लेकर आए हैं, जो ग्राहकों को इन त्योहारों पर नया लुक प्रदान करेंगे।
सेलिब्रिटी के सहयोग से लॉन्च किए गए नए कलेक्शन एवं गठबंधनों में ऑरेलिया X अनन्या पांडे, कल्की X जाह्नवी कपूर, मिया बाय तनिश्क X अनीत पड्डा, किसना गोल्ड एंड डायमंड X शाहिद एंड मीरा कपूर, लेविस X आलिया भट्टा, रितु कुमार X करीना कपूर, ओनली X स्मृति मंदाना और पल्मोनास X श्रृद्धा कपूर शामिल हैं।
ग्लोबल ब्रांड्स और ट्रेंड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बीएफएफ में पहली बार इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के सहयोग वाले कलेक्शन पेश किए गए हैं, जिनमें कैल्विन क्लेन X सैडी सिंक एवं ए.ई.ओ X सिडनी स्वीनी तथा कई इंटरनेशनल ब्रांड लॉन्च जैसे सिसली, ज्यूसी कूटर और कायली कॉस्मेटिक्स शामिल हैं।
बीएफएफ में कई प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें डार्विस के माध्यम से कई ग्लोबल ब्रांड भारत में उपलब्ध कराए जाएंगे। मिंत्रा लक्से संग्रह में गुच्ची, वाईएसएल एंड बैलेंसियागा के लग्जरी आईवियर तथा पाको रबान एवं कैरोलीना हरेरा के पर्सनल केयर प्रोडक्ट शामिल हैं। इस फेस्टिवल में कुर्त गीगर जैसे नए ब्रांड लॉन्च और बहनो न्यूयार्क, डेविडॉफ, एड हार्डी, रोमर, पाम एजेल्स, टेड बेकर आदि ब्रांड के कलेक्शन भी उपलब्ध होंगे।
स्पोर्ट्सवियर और फुटवियर में प्यूमा नाईट्रो, प्यूमा स्वेड एक्सएल, एडिडास ओरिजनल्स, कॉमेट, गली लैब्स पूजो कलेक्शन और लोटो स्ट्रोमा के नए कलेक्शन शामिल हैं।
ब्यूटी एवं पर्सनल केयर स्पेस में फिटकू, निकोनी, बायोडांस एवं के-ब्यूटी ब्रांड, जैसे हिंस, अबीब और एपियू आदि अपने ब्रांड की ओर से नए लॉन्च लेकर आ रहे हैं। साथ ही, फैशन, ब्यूटी, ज्वेलरी और लाईफस्टाईल में नए युग के डी2सी एवं उभरते हुए ब्रांड्स भी इस फेस्टिवल में दिखाई देंगे, जिनमें सिल्वेक्सिया, कीसा, रासा सिल्वर ज्वेल्स, बोवी, किडेलो आदि शामिल हैं। रेयर रैबिट, स्निच, द सोल्ड स्टोर, फेबलस्ट्रीट, टिप्सी ब्यूटी, डिकॉन्स्ट्रक्ट, विशकेयर आदि ब्रांड भी अपने नए कलेक्शन लेकर आ रहे हैं। वहीं, एफडब्ल्यूडी पर युवा फैशनप्रेमियों को ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल किफायती मूल्य में मिलेंगे, जहाँ ओर्ववर्क, किंडा देसी, ड्रिप चॉक, डुरैटी और जिव्रा जैसे नए ब्रांड लॉन्च उपलब्ध होंगे।
स्पीड के साथ टेक्नोलॉजी पर आधारित फैशन अनुभव
मिंत्रा स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ फेस्टिव शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बना रहा है। एम-नाउ द्वारा 12 शहरों में 1,500 ब्रांड्स के 1.5 लाख स्टाईल केवल 30 मिनट में डिलीवर किए जा रहे हैं। सेलर ऑनबोर्डिंग, कैटालोग क्रिएशन, पर्सनालाईज्ड सर्च, माईफैशनजीपीटी, माई स्आईलिस्ट और साईज एंड फिट इंटैलिजेंस में ए.आई-पॉवर्ड क्षमताओं के साथ ज्यादा सुगम और बेहतर शॉपिंग का अनुभव मिलेगा। इस बार बीएफएफ में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मांग रहने की उम्मीद है। इस मांग को पूरा करने के लिए प्लेटफॉर्म की टेक क्षमताओं को मजबूत किया गया है, ताकि पीक डिमांड के दौरान हर मिनट हजारों ऑर्डर संभाले जा सकें।
हाई-इंगेजमेंट फेस्टिव शॉपिंग मूमेंट्स
बिग फैशन फेस्टिवल में डायनामिक शॉपिंग मूमेंट्स होंगे, जिनमें प्राईम टाईम डील्स और ब्रांड मानिया आदि शामिल हैं। इनमें सबसे बेहतर ऑफर मिलेंगे, ताकि शॉपर्स लेटेस्ट ट्रेंड्स आसानी से खरीद सकें। बीएफएफ का यह एडिशन इस साल का सबसे ज्यादा बेनेफिट्स देने वाला एडिशन होगा। फेस्टिवल के दौरान ग्राहक चुनिंदा बैंक और प्रिपेड पेमेंट ऑफर के साथ अतिरिक्त बचत भी कर सकेंगे।
समावेशी और वर्कफोर्स का विकास
बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मिंत्रा ने अपनी सप्लाई चेन, डिलीवरी और कस्टमर सर्विस में 26,000 से अधिक सीजनल नौकरियाँ पेश की हैं। इस विस्तार में विविधता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। फुलफिलमेंट सेंटर की वर्कफोर्स में महिलाओं की संख्या 30 प्रतिशत है और 350 से अधिक नौकरियों पर दिव्यांगजनों को रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *