कांग्रेस ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी पर कार्रवाई पर ईडी के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 जून को को विरोध प्रदर्शन का ऐलान

केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्पीड़न करने का आरेाप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। 13 जून को कांग्रेस देहरादून में ईडी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। शनिवार दोपहर राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केंद्र सरकार पर विपक्ष का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से दुखी है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए मंहगाई कम करने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त मंहगाई में दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। देश की गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है।

संसद में इन्हीं पीडित वर्गों की आवाज कांग्रेस नेता राहुल गांधी उठाते आये हैं परन्तु मोदी सरकार को यह मंजूर नहीं है इसी के चलते अब उनका केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से उत्पीडन किया जा रहा है।  मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि 13 को क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाद धरना दिया जाएगा। इसमें पार्टी के विधायक,पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.