रक्षा बंधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस मुख्यालय में बहनों से राखी बंधवाई और वादा किया कि कांग्रेस सरकार में शुरू की गई महिला कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं होने दिया जाए। कांग्रेस लगातार सरकार पर दबाव बनाए रखेगी। साथ ही रावत ने राष्ट्रीय ध्वज को भी राखी बांधी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।
रावत को राखी बांधने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में भीड़ उमड़ पड़ी थी। रावत ने बारी बारी से महिलाओं से अपने हाथ पर राखी बंधवाई। शगुन के रूप में रावत ने बहनों को एक-एक लिफाफा और छतरी का तोहफा भेंट किया। इस मौके पर रावत ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान बान है। तिरंगा देश की आज़ादी की लड़ाई की भावना को सदा हमें याद दिलाता है। उसीप्रकार कांग्रेस का तिरंगा झंडा भी देश की आज़ादी की लड़ाई में लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।
भाजपा पर साधा निशाना
रावत ने कहा कि जिन लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। आंदोलनकारियों के खिलाफ साजिश रचने वाले आज तिरंगे का महत्व समझा रहे हैं। देश के हर घर व हर दिल में तिरंगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर भी रावत ने व्यंग कसा। कहा कि उन्हें परिपक्वता के साथ ही कोई बात कहनी चाहिए।
अपनी सरकार की योजनाओं की याद दिलाई, वादा भी किया रावत ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना, गौरा देवी कन्याधन समेत कई योजनाएं शुरू की थी। इनमें कई को भाजपा ने बंद कर दिया है या फिर उनका लाभ घटाकर सीमित कर दिया है। इन योजनाओं को मूल स्वरूप में शुरू कराने के लिए सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा।
रहे मौजूद:
प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, सुधा शुक्ला आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,उर्मिला थपलियाल थापा,शिवानी थपलियाल, परिणिता डोभाल,अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, चंद्रकला नेगी, मधु थापा, रेखा ढींगरा, आशा, पूनम, सुनैना, बबली, सरिता, बबिता, मेघा, राजकुमारी देवी, लीला देवी, सावित्री, निक्की, सुनीता, प्रमिला, निर्मला, सविता, शक्तिमान देवी, विमला, दीपांशी, मुस्कान, मुन्नी, पूजा, प्रीति, लाता रावत, जयंती, कमला, पूर्णिमा आदि।