देश का दूसरा सबसे ऊंचा ‘तिरंगा’ राष्ट्रीय ध्वज जानिए उत्तराखंड के कौन से शहर में लहराएगा?

भारत चीन कारोबार की अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में जल्द देश के दूसरे सबसे अधिक ऊंचाई पर झंडा लहराया जाएगा। सीमांत के नाम इस गौरव को दर्ज करने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। गुंजी में ध्वज स्तंभ का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का गुंजी नेपाल व चीन सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है।

14हजार 500फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी का भारत के लिए सामरिक दृष्टि से विशेष महत्व है। दो देशों की सीमा से लगे होने के साथ ही यह स्थान भारत चीन कारोबार की भारतीय मंडी है। यह विश्व प्रसिद्ध मानसरोवर यात्रा का प्रमुख पड़ाव भी है। जिले के डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर देश में दूसरा समुद्र सतह से सर्वाधिक ऊंचाई पर ध्वज स्तंभ गुंजी में बनाने का काम किया गया।

जिला योजना से इसके निर्माण में 40लाख से अधिक धनराशि व्यय की गई है। अब इस स्तंभ में जल्द ही 100फीट ऊंचा झंडा लहराएगा। ध्वजारोहण के बाद गुंजी के नाम एक उपलब्धि जुड़ जाएगी। इससे पहले लेह के पैंगोग के नाम 14हजार फीट पर दूसरे सबसे बड़े तिरंगे को लहराने का गौरव है। नवंबर 2021 को भारतीय सेना ने सर्वाधिक 15हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख की हनले घाटी में 76 फीट लंबा झंडा लहराकर एक कीर्तिमान बनाया था।

28को सीएम कर सकते हैं शुभारंभ
देश के दूसरे सबसे बड़े सर्वाधिक ऊंचाई पर 100फीट ऊंचे तिरंगे के ध्वजारोहण के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त को धारचूला आ सकते हैं। प्रशासन की तरफ से भेजे गए आमंत्रण को उन्होंने स्वीकार किया है। इस संबंध में प्रशासन को सीएम के औपचारिक कार्यक्रम का इंतजार है।

यह प्रयास सराहनीय है। जिले को ऐतिहासिक तौर पर नई पहचान मिलेगी। भारत की नई पीढियां इस प्रयास को हमेशा याद रखेंगी। इस गंभीर प्रयास के लिए मैं डीएम डॉ. आशीष चौहान व प्रशासन की टीम की सराहना करता हूं।
हरीश धामी, विधायक, धारचूला।

15 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख की हनले घाटी के नाम देश का सबसे ऊंचा झंडा लहराने का गौरव है। 14500फीट की ऊंचाई पर गुंजी में ध्वजरोहण के बाद इसे नया गौरव मिलेगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.