भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, मदन जोशी, अशोक गुप्ता, दामोदर जोशी, रुचि गिरी, दीप्ति रावत, नीमा मठपाल, ममता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.