ब्रेक फेल होने के बाद लोडर खाई में गिरा, 8 घायल-3 की हालत गंभीर

देहरादून जिले के विकासनगर ब्लॉक में बुधवार दोपहर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। लखवाड़ से विकासनगर की ओर जा रहा है लोडर वाहन जूडो के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोडर में 10 लोग सवार थे। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को 108 सेवा से बीएससी काशी में भर्ती कराया है , जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

नाम पता घायल व्यक्ति
1- सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान नि0 लाइन जीवन गढ़ थाना विकासनगर उम्र 53वर्ष।
2- दीपिका पुत्री रिंकू दास नि0 लखवाड़ थाना कालसी उम्र 12वर्ष।
3- मनीषा पुत्री दौलतराम नि0 कटा पत्थर विकासनगर उम्र 17 वर्ष।
4- खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह नि0 धर्मावाला थाना सहसपुर उम्र 18वर्ष।
5- विजमा देवी पत्नी बाहदुर नि० लखवाड़ थाना कालसी उम्र 50वर्ष
6- गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा नि कालसी गेट थाना कालसी उम्र 45 वर्ष
7- निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल नि ग्राम पपड़ियां बड़वाला थाना विकासनगर उम्र 45 वर्ष
8- बाला पत्नी गजराज नि वैनीपुर धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उम्र 45वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published.