रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच जल्द ही महिलाओं के रसोई तक पहुंचने वाली है। होली के बाद रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने के संकेत तेल कंपनियों की ओर से गैस डीलर्स को दिए गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ी वृद्धि के आसार हैं।
वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 920 रुपये हैं। गैस एजेंसी प्रबंधकों की मानें तो क्रूड ऑयल 2008 के बाद सबसे ज्यादा ऊंचाई पर है। बीते वर्ष नवम्बर में क्रूड ऑयल जहां 84 डॉलर प्रति बैरल था, वह वर्तमान में 122 डॉलर प्रति बरैल हो गया है। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो सकते हैं।