युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं पर जताया भरोसा, सिताजगंज विधायक सौरभ बहुगुणा बने कैबिनेट मंत्री-उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद सरकार में नई कैबिनेट पर सबकी नजर थी। इस बार की कैबिनेट में युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का समन्वय रहने की संभावना जताई जा रही थी, जिसपर धामी सरकार ने अपनी मुहर लगा दी। युवा नेता धामी ने अपनी कैबिनेट में युवाओं पर ही भरोसा जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे सौरभ बहुगुणा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। तो दूसरी, उम्रदराज नेताओं को ड्रॉप कर दिया गया है। पूर्व पेयजल मंत्री  बिशन चिंह चुफाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को फिलहाल मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शपथ के बाद आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। पद एवं गोपनियता की शपथ लेने वालों में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी शामिल हैं। हाईकमान द्वारा धामी का नाम मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही मंत्री बनने की लॉबिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन, सारे कयासों पर लगाम लगाते हुए धामी ने युवा चेहरे पर ही भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.